लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, जिया नारंग बनी मिस फ्रेशर

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में गत वर्षों की भांति बीडीएस बैच 2023-27 के छात्रों का बीडीएस 2022-26 सत्र के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास से स्वागत फ्रेशर्स पार्टी के रूप में किया। इस कार्यक्रम में नवीन विद्यार्थियों ने अनेक तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उनके द्वारा फैशन-शो, टैलेंट हंट, सोलो एवं ग्रुप डांस, सोलो एवं ग्रुप सिंगिंग जैसे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, और उन्होंने अनेक प्रकार के नये तथा पुराने गानों से सभी का मन मोहित किया। इसके बाद जजों के द्वारा सर्वसम्मति से मिस्टर फ्रेशर माहित अरोड़ा तथा मिस फ्रेशर जिया नारंग को चुना गया और इसके बाद उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्ट-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी सहित सभी दंत विभागों के एचओडी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनकी शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए कामना भी की। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि आईटीएस डेंटल कॉलेज का हमेशा से ही यह प्रयास रहा है कि दंत चिकित्सा के नये-नये तरीकों से अपने संस्थान के डॉक्टरों और विद्यार्थियों को अवगत करता रहा है जिससे कि इलाज करते समय मरीजों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाया जा सके। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी दंत चिकित्सक भी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को जीवन में अग्रसर रहने के लिए प्रेरित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button