लेटेस्टशहर

फिल्म यारियां-2 के प्रमोशन को आईटीएस पहुंचे पर्ल पुरी, दिव्या व जाफरी

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस में बॉलीवुड स्टार्स अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार व अभिनेता पर्ल पुरी और मीजान जाफरी 20अक्टूबर को रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म यारियां 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे। आईटीएस संस्थान के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, लेडी वाइस चेयरमैन लतिका चड्ढा और निदेशक पीआर सुरिंदर सूद ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। खचाखच भरे हुए चाणक्य सभागार में छात्रों ने अपने चहेते सितारों का स्वागत भरपूर उत्साह व करतल ध्वनि के साथ किया। यारियां 2 के स्टार्स ने छात्रों को बताया कि यह एक हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म है जो परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्माण में सभी ने कड़ी मेहनत की है और उन्होंने छात्रों से बड़ी संख्या में अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ जा कर फिल्म देखने का अनुरोध किया।
फिल्म यारियां 2 के स्टार्स ने छात्रों के साथ खूब मस्ती की और अपनी फिल्म के गीतों पर छात्र-छात्राओं के संग जमकर ठुमके भी लगाए। चाणक्य सभागार ने छात्रों अपने चहेते स्टार्स के साथ खूब तस्वीरें खींची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button