लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस मोहननगर में बीबीए के नवप्रवेशी छात्रों का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस कालेज के स्नातक परिसर में बीबीए पाठ्यक्रम के 28 वें बैच के सत्र 2023-26 के नवप्रवेशी छात्रों के लिए भव्य समारोह के साथ नव सत्र का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं से उनके भविष्य के सपनों के बारे में पूछा और सपनों को पूरा करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने और उसे निरंतर प्रयास से प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वयं पर विश्वास के साथ केंद्रित प्रयास पर बल देते हुए कहा कि हमें अन्य अनावश्यक बातों से भ्रमित हुए बिना सदा आगे बढ़ने की आवश्यकता है जिससे कि सफलता पूर्वक अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जय सके। स्नातक परिसर के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय ने अपने स्वागत भाषण में सभी उपस्थित अथितियों का आभार व्यक्त करते हुए नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को अपने आप पर भरोसा रखकर वर्तमान में बदलते परिवेश और उससे उभरी चुनौतीयों का सामना करते हुए भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। डायरेक्टर पी. आर. सुरिंदर सूद ने छात्रों से कहा कि वे खुद को पहचानें और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ें। आज के समय में प्रोएक्टिव एप्रोच के साथ स्मार्ट तरीके से मेहनत करते हुए अपना, अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। मुख्य अतिथि आशुतोष चड्ढा (डायरेक्टर एंड कंट्री हेड गर्वनमेंट अफेयर्स एंड पब्लिक पालिसी माइक्रोसॉफ्ट ) ने अपने अनुभव छात्रों के साथ साझा किये और कई उदाहरण देते हुए कहा कि आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास, स्वयं अभिप्रेरणा, भाषा शैली, अभिव्यक्ति एवं भावनाओं पर नियंत्रण से जीवन में सफलता प्राप्त करें। उप प्रधानाचार्या प्रोफेसर नैंसी शर्मा ने पांच दिन चलने वाले ओरिएंटशन प्रोग्राम की रुपरेखा पर चर्चा करते हुए नवांगन्तुक छात्रों को भविष्य मे आगे बढ़ते रहने और सफल होने के लिए प्रोसहित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या मे नव प्रवेशी छात्र-छात्रा, उनके अभिभावक, संस्था के संकाय सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button