लेटेस्टशहर

रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर के सदस्य अपूर्व राज के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

गाजियाबाद।रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर के सदस्य अपूर्व राज के जन्म दिन पर वसुंधरा सेक्टर-12 स्थित फ्रेंड्स सोसाइटी के सामने ग्रीन बेल्ट पर पौधारोपण किया गया। रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर, रोटरी क्लब आॅफ दिल्ली ईस्ट एंड और रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सैफ्रोन के सदस्यों ने कई छायादार व फलदार पेड़ों के पौधे लगाए। इस कार्य में आरएचएएम फाउंडेशन ने भी सहयोग किया।
फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य डॉ. धीरज कुमार भार्गव ने बताया कि गाजियाबाद में हरियाली बढ़ नहीं रही है। आरएचएएम फाउंडेशन ने रोटरी क्लब के सदस्यों एवं उनके परिजनों के जन्मदिव, शादी साल गिरह व अन्य खास मौकों पर पौधारोपण का फैसला किया है?ताकि अलग-अलग क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ाया जा सके।?उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से इसके अलावा भी कई?कार्य किए जा रहे हैं।?400 टीबी के मरीजों को गोद लिया गया है। इन मरीजों को लगातार न्यूट्रीशन फूड्स दिए जा रहे हैं। हाल ही में आरएचएएम फाउंडेशन ने जिला एमएमजी अस्पताल के टीबी मरीजों को खाने के लिए न्यूट्रीशन फूड्स दिए। आरएचएएम फाउंडेशन केंद्र सरकार के टीबी उन्मूलन अभियान के साथ जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आरएचएएम फाउंडेशन ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई अभियान शुरू किए हैं। एक ओर जहां स्कूली बच्चों को पठन पाठन सामग्री दी जा रही है, वहीं, फाउंडेशन की ओर के समाज के गरीब तबकों की महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी पैड्स भी दिए जा रहे हैं।
इस मौके आरएचएएम के सचिव दयानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीषा भार्गव, रोटरी क्लब आफ दिल्ली इस्ट एंड के अध्यक्ष यतिंदर कालरा और रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद की अध्यक्ष सैफ्रोन कोमल जैन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button