राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

ममता सरकार के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी वाली ममता सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कोलकाता स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 43 मंत्री शामिल हुए। हालांकि कुछ विधायकों ने वर्चुअली ही कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। वहीं तीन मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ममता बनर्जी भी यहां पर मौजूद रहीं। ममता के मंत्रिमंडल में सुब्रा मुखर्जी, पार्थ चटर्जी, अमित मित्रा, साधन पांडे, ज्योति प्रिया मल्लिक, बंकिम चंद्र हाजरा, मानस रंजन भुनिया, सुमेन कुमार महापात्रा, मलय घटक, अरूप बिस्वास, उज्जल बिस्वास, अरूप रॉय, रथिन घोष, फरहाद हकीम, चंद्रनाथ सिन्हा, सोवनदेब चट्टोपाध्याय, ब्रत्या बासु, पुलर रॉय, शशि पांजा, मो. गुलाम रब्बानी, बिप्लब मित्रा, जावेद अहमद खान, स्वपन देबनाथ और सिद्दीकुल्लाह चौधरी का नाम शामिल है। बंगाल सरकार में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के तौर पर बेचारम मन्ना, सुब्रत साहा, हुमायूं कबीर, अखिल गिरि, चंद्रिमा भट्टाचार्य, रत्ना डे नाग, संध्यारानी टुडू, बुलु चिक बाराइक, सुजीत बोस और इंद्रपाल सेन ने शपथ ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button