लेटेस्टशहर

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने लगाया निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर

गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति गाजियाबाद की ओर से 24 अगस्त 2023 को वरदान नेत्र चिकित्सालय व एके जैन के सहयोग से एक नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन राज शगुन फार्म हाउस एनटीपीसी रोड धौलाना में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लिया। इस शिविर में 130 पुरुष व महिलाओ के नेत्रों की जांच वरदान नेत्र चिकित्सालय के कुशल डाक्टरों द्वारा की गई। 22 ग्रामीणों को आँखों के आप्रेशन के लिए वरदान चिकित्सालय में ले जाया गया। इस अवसर पर समिति की ओर से डा. जेएल रैना,आरके गुप्ता, वीपी रस्तोगी, एलडी शर्मा, वीपी सिंह, वीजी शर्मा, विनोद भार्गव, पीसी गुप्ता,अनिल चौधरी, आरपी शर्मा, एमबी भारद्वाज, आरएन सक्सेना, एके जैन, डीके शर्मा, पीके अग्रवाल,संतोष त्यागी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button