लेटेस्टशहर

धूमधाम से मना ईलाक्षी का तीज उत्सव, मनिका गोयल बनीं तेज क्वीन

गाजियाबाद। ईलाक्षी क्लब द्वारा सिटी क्लब गोल्फलिंक्स गाजियाबाद में तीज उत्सव मनाया गया जिसमें होस्ट टीम में रहीं गीतिका, पल्लवी, रेखा और सीमा श्रीवास्तव द्वारा संयोजित किया गया। कार्यक्रम के एंकर्स पल्लवी और गीतिका द्वारा सभी मेंबर्स का स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ व कोर टीम द्वारा लैंप लाइटिंग की गयी। पल्लवी द्वारा बहुत सुंदर गणेश वंदना का प्रदर्शन हुआ। क्लब की वर्तमान प्रेसिडेंट रीना जैन द्वारा होस्ट टीम को उनकी नृत्य प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया। होस्ट टीम की नृत्य प्रस्तुती ने सबका मन मोह लिया। सभी मेंबर्स द्वारा दो-दो के जोड़े में रील्स कम्पटीशन हुआ। मस्ती और उमंग से भरे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान तीज क्वीन चुनने के लिए प्रश्न-उत्तर राउंड चलते रहे। लेहरिया साड़ी में सजी सभी क्लब सदस्याओं के रील्स कम्पटीशन ने तीज उत्सव में चार चांद लगा दिए। बीच-बीच में आकर्षक खेल खिलाये गए जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। क्लब की सभी सदस्याओं को गिफ्ट्स दिए गए। मनिका गोयल तीज क्वीन बनी। क्लब की फाउंडर प्रेसिडेंट पुनिता त्यागी और ट्रेजरर सीमा सिंह ने मनिका गोयल को तीज क्वीन के खिताब से सम्मानित किया। अंत में रीना जैन ने सबका धन्यवाद करते हुए और आगामी कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। अन्य के अतिरिक्त कार्यक्रम में मनिका गोयल, पूनम, तनु, काजल, रेखा, सारिका, पूर्णिमा, सरिता, नीरू अग्निहोत्री, गीतिका, शीतल मलिक,नीरू अग्रवाल, ऊषा सक्सेना मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button