लेटेस्टशहर

कुष्ठ आश्रम व झुग्गियों में बांटे खाने के पैकेट्स

गाजियाबाद। रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सैफ्रोन, रोटरी क्लब आफ इंदिरापुरम गैलोर और रोटरी क्लब आॅफ दिल्ली ईस्ट एंड के सदस्यों ने रहम फाउंडेशन और गाजियाबाद भार्गव समाज समिति के सहयोग से कई स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट्स और फलों का वितरण किया गया। वसुंधरा सेक्टर-12 के झुग्गी-झोपड़पट्टियोें के अलावा हिंडन नदी के किनारे स्थित कुष्ठ आश्रम में मरीजों व अन्य लोंगों खाने के पैकेट्स बांटे। झुग्गियों में रहने वाले लोगों के बीच खाने के पैकेट्स लेने में होड़ सी लगी रही। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट 3012 की डीजी 2025-26 डॉ. अमिता मोहिंद्रू, एकेएस ने अपने हाथों से झुग्गियों में रहने वाले लोगों को खाने के पैकेट्स बांटे।खाने के पैकेट्स में गरमागरम छोटे-भटूरे थे। खाने के पैकेट्स मिलते ही लोगों के चेहरे खिल गए। स्पेशल गेस्ट आॅफ आॅनर रोटेरियन रवि बाली ने भी अपने हाथों से छोटे-छोटे बच्चों को खाने के पैकेट्स दिए। गेस्ट आॅफ आॅनर रोटेरियन नरेश ढींगरा, रोटेरियन संदीप मिगलानी ने भी लोगों को खाने के पैकेट्स दिए। मुख्य अतिथि डॉ. अमिता मोहिंद्रू ने कहा कि गरीबों की मदद करने से आनंद की अनुभूति होती है। यह अनुभूति उस वक्त दो गुनी हो जाती है जब गरीबों के चेहरों पर खुशी की झलक दिखाई देती है। इस मौके पर रहम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार भार्गव, सचिव रोटेरियन दयानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रोटेरियन मनीषा भार्गव, रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सैफ्रोन की अध्यक्ष कोमल जैन भार्गव और रोटरी क्लब आॅफ दिल्ली ईस्ट के अध्यक्ष यतिंदर कालरा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button