लेटेस्टशहर

गुरुद्वारा दशमेश दरबार में कीर्तन का अयोजन

गाजियाबाद। गुरुद्वारा दशमेश दरबार प्रताप विहार गाजियाबाद में श्री गुरु हरकिशन जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में कीर्तन का आयोजन किया गया। हजूरी रागी ज्ञानी राजपाल सिंह के द्वारा कीर्तन किया गया। सिखों के आठवें गुरु गुरु हरकिशन महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आयोजित कीर्तन समागम में भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य संरक्षक सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार दामोदर सिंह ने कीर्तन समागम में उपस्थित मानसिंह गोस्वामी को तथा पार्षद धीरेंद्र यादव बिल्लू को सिरोपा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरदार हरविंदर सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सरदार जगमोहन सिंह, सरदार रामवीर सिंह, सरदार दयाल सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button