लेटेस्टशहर

1857 शहीद स्मारक समिति ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 शहीद स्मारक समिति द्वारा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व मोदीनगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन पंडित रामआसरे शर्मा ने कहा कि 30 मई 1857 को हिंडन के तट पर अंग्रेजों से भारतीयों के बीच युद्ध हुआ था जिसमें अनेक भारतीय शहीद हुए थे। शहीद स्मारक समिति द्वारा हर वर्ष 30 मई को यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। समिति के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 21 वर्षों से लगातार किया जाता रहा है। समिति जीडीए से लगातार मांग करती आई है कि हिंडन नदी के किनारे ऐतिहासिक शहीद स्थल बनाया जाए लेकिन प्रशासन इस पर सुनवाई नहीं कर रहा है। इस अवसर पर समिति के मीडिया प्रभारी डॉक्टर बीके शर्मा हनुमान ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मर मिटने वालों का यही बाकी निशा होगा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। समिति के महामंत्री पी.एन गर्ग, उपाध्यक्ष देवदत्त त्यागी, छोटेलाल कनौजिया, संजय भारद्वाज, संतोष दीक्षित, विनीता पाल, प्रमोद हितेषी, ओमपाल चौधरी, सोमपाल चौधरी, राम वीरपाल, आशुतोष गौतम, देवेंद्र सिसोदिया, चांदु प्रधान, सुरेंद्र शर्मा, धीरज शर्मा, सहदेव शर्मा, संदीप त्यागी, जितेंद्र जिंदल, नूर मोहम्मद, विपिन, विशाल, अरुण, उदय, हिमांशी, पूजा, आदि ने श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button