लेटेस्टशहर

यशोदा कॉस्मेटिक बुटीक के उद्घाटन समारोह में जुटीं जानी मानी हस्तियां

गाजियाबाद। यशोदा कॉस्मेटिक बुटीक का उद्घाटन यशोदा हॉस्पिटल कौशांबी परिसर में किया गया। उद्घाटन कॉस्मेटोलॉजी उद्योग जगत में जानी-मानी हस्ती डॉ. ब्लॉसम कोचर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी के सीएमडी डॉ. पी.एन अरोड़ा ने प्रदेश मंत्री नरेंद्र कश्यप का स्वागत किया और डॉ. उपासना अरोड़ा ने डॉ. ब्लासम कोचर का उद्घाटन समारोह में हॉस्पिटल पहुँचने पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. उपासना अरोड़ा ने बताया कि यशोदा कॉस्मेटिक बुटीक पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक अग्रणी कॉस्मेटिक सेंटर होगा जहां ऐसे लोग जिनका रूप सौंदर्य विभिन्न बीमारियों की वजह से खराब हो जाता है या जिन्हें अपनी प्रोफेशनल आवश्यकताओं की वजह से अपने रूप सौंदर्य को और लुभावना बनाने की जरूरत होती है, इस सेंटर में उन लोगों की सभी आवश्यकताएं पूरी होंगी। इस सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं में मुख्य हैं लेजर ट्रीटमेंट, एंटी एजिन्ग ट्रीटमेंट, बोटोक्स, फिलर, हेयर ट्रीटमेंट, पी आर पी थिरैपी, लाइपोसक्शन, फेस लिफ्ट, ब्रेस्ट इम्प्लांट्स, टमीटक आदि हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button