लेटेस्टशहर

लीलावती रामगोपाल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया स्वास्थ्य दिवस

गाजियाबाद। मुरादनगर गंगनहर स्थित लीलावती रामगोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व स्वास्थ्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राजपाल तोमर रहे। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नित्य दैनिक क्रियाओं में सावधानी बरतनी चाहिए जिससे हम छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखकर आने वाली बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने सभी को नित्य योग करने के लिए भी प्रेरित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य महेश बाबू ने डॉक्टर राजपाल तोमर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और स्कूल में समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर स्कूल के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं छात्रों सहित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button