लेटेस्टशहर

सिक्का किमान्त्रा ग्रीन्स सेक्टर 79 नोएडा में डांडिया की धूम

नोएडा। सिक्का किमान्त्रा ग्रीन्स सेक्टर 79 नोएडा की ओर से चैत्र नवरात्र पर परिसर में देर शाम डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें मां दुर्गा की भक्ति से सराबोर होकर महिलाओं में डांडिया का खुमार छाया रहा। इस महोत्सव में सबसे हटकर दिखने व नृत्य करने के लिए डांडिया की तैयारी की जा रही थी। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विशेष पोशाकों के साथ प्रतिभागी महोत्सव के रोमांच को बढ़ा रहीं थीं। लोकगीतों पर पारंपरिक डांस के साथ डांडिया का रंग खूब जमा।
डांडिया महोत्सव में खासकर महिलाओं ने टोलियों में मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने मधुर संगीत और नृत्य से चार-चांद लगा दिए। देश की संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने के उद्देश्य से डांडिया महोत्सव का आयोजन पारिवारिक माहौल में किया गया था। महोत्सव में विभिन्न श्रेणियों में बच्चे, युवा और महिलाओं ने नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा के सभी स्वरूप को जीवंत करते हुए भक्तिमय गीत पर नृत्य भी प्रस्तुत किए। डांडिया महोत्सव में बड़ी संख्या में रेजीडेंटस शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button