लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस मोहननगर यू.जी. कैम्पस में तीन दिवसीय वार्षिक मैनेजमेंट एंड टैक्नीकल फेस्ट का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस यू.जी. कैम्पस द्वारा 27 से 29 मार्च तक तीन दिवसीय वार्षिक मैनेजमेंट एंड टैक्नीकल फेस्ट (बिज-फिस्टा एंड टैक्नोवेशन-2023) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्रथम दिन मेजर जनरल राजन कोचर (वाईस चेयरमैन नेशनल काउंसिल आफ न्यूज एंड बोर्ड कास्टिंग), योटा इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन के कार्यकारी वाइस प्रेसीडेंट एवं साइबर सिक्योरिटी के प्रमुख राजेश गर्ग, आईटीएस मोहन नगर के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार पांडेय तथा बिज-फिस्टा एंड टैक्नोवेशन के संयोजक डॉ. संदीप गर्ग, प्रो. नुपुर सिद्ध, प्रो. नीरज जैन एवं प्रो. मोनिका कंसल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन में आई.टी.एस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी. चढ्डा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्डा ने अपने संदेश में कहा कि देश तकनीक और प्रबंधन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, इसे संभालने की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर ही है इसलिए उन्होंने युवाओं को शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने का आह्नवान किया। उन्होंने स्नातक परिसर की प्रशंसा करने हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उनमें उत्साह का संचार करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल राजन कोचर (वाईस चेयरमैन नेशनल काउंसिल आॅफ न्यूज एण्ड बोर्ड कास्टिंग) ने छात्रों का प्रोत्साहित करते हुए तकनीकी तथा प्रबंधन से सम्बन्धित बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
राजेश गर्ग (एग्जीक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट एंड चीफ डिजिटल आॅफिसर इन योटा इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशन) ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास पर केन्द्रित यह मैनेजमेंट एंड टैक्नीकल फेस्ट उत्सव की तरह होता है जिसमें छात्रों की भागीदारी बहुत ही उत्साहवर्धक होती है।
आईटीएस के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि तीन दिवसीय वार्षिक मैनेजमेंट एंड टैक्नीकल फेस्ट का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। जिसमें वो अपनी वैज्ञानिक तकनीकी कौशल और प्रबंधन प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके आयोजन में छात्रों की अहम भूमिका होती है। यह फेस्ट छात्रों द्वारा ही डिजाइन और आयोजित किया जाता है। जिसमें अध्यापकों द्वारा उन्हें मार्गदर्शन प्राप्त होता है। आईटीएस की उप-प्राचार्य प्रो. नैंसी शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी और साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मैनेजमेंट एंड टैक्नीकल फेस्ट के संयोजक डॉ. संदीप गर्ग, प्रो. नुपुर सिद्ध, प्रो. नीरज जैन एवं प्रो. मोनिका कंसल के अनुसार इस वर्ष बिज-फिस्टा एंड टैक्नोवेशन-2023 में तकनीकी एवं प्रबंधन के 30 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्रों द्वारा क्विज, वेस्ट टू बेस्ट, ट्रेजर हंट, बैग बोरो स्टील, बि़ज-मैप, बुल एण्ड बियर, चैलेंज, क्रॉस-वर्ड-पजल, लोगो डिजाइन, पोस्टर प्रजन्टेशन, और ओवर नाइट प्रोग्रामिंग आदि सम्मिलित है। मैनेजमेंट एंड टैक्नीकल फेस्ट में प्रथम दो दिन की विभिन्न प्रतियोगितओं में लगभग 2000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मैनेजमेंट एंड टैक्नीकल फेस्ट में तीसरे दिन 29 मार्च को समापन समारोह के साथ विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button