लेटेस्टशहर

एचएलएम फिएस्टा 2023 कार्निवल मेंं रैपर स्टार किंग ने दिखाया जलवा

गाजियाबाद। एचएलएम ग्रुप में ‘एचएलएम फिएस्टा 2023’ सांस्कृतिक कार्निवल का समापन रैपर स्टार किंग के जलवे के साथ हो गया। इस शानदार मेले के भव्य आयोजन में विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्रों ने एक मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। रैपर किंग ने एचएलएम कॉलेज समय से पहुंच कर अपने प्रशंसकों को चकित कर दिया। भव्य पंडाल में हजारों छात्र छात्राएं रैपर किंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहां एचएलएम समूह की सीओओ तन्वी मिगलानी ने रैपर किंग का स्वागत किया। इसके बाद रात दस बजे तक रैपर किंग ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे जैसे रात हो रही थी, वैसे वैसे रैपर किंग के जलवे को देख छात्र वंस मोर वंस मोर के जोरदार तरीके से रैपर किंग का हौसला बढ़ा रहे थे। कॉलेज प्रशासन भी हजारों छात्र और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति से गदगद था। अपने तरह के खास कार्यक्रम में रॉक स्टार किंग छात्रों की गर्मजोशी देख उनको एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते रहे। अंत में सीओओ तन्वी मिगलानी ने हजारों की भीड़ को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी अनेक कार्यक्रम कराते रहने का वादा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button