लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में जोश-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस इंस्टीट्यूट आफ हैल्थ एंड एलाईड साइंसेज ने बीपीटी के विभिन्न बैचों के छात्रों के बीच एक अंतर्विभागीय खेल प्रतियोगिता जोश का आयोजन किया। यह खेल आयोजन आईटीएस कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और मुख्य मैदान में किया गया था। आईटीएस दी एजुकेशन गुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन आईटीएस इंस्टीट्यूट आॅफ हैल्थ एंड एलाईड साइंसेज के प्रिंसिपल डा. सीएस राम के साथ किया। स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए कई व्यक्तिगत और टीम खेल कार्यक्रम आयोजित किये गये थे। इनडोर खेलों में शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन शामिल थे। लड़कियों के लिए थ्रो बॉल और खो-खो, लड़कों के लिए वॉलीबाल, फुटबाल व क्रिकेट आउटडोर खेलों के रूप में कराये गये थे। सभी छात्र पूरे वर्ष इस स्पोर्ट्स मीट का इंतजार करते हैं जो उनकी शारीरिक शक्ति को भी बढाता है। छात्रों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ भाग लिया और विभिन्न पदों और पुरस्कारों को प्राप्त किया।
सभी खेलों के प्रीलिम्स 2 मार्च को आयोजित किये गये थे जबकि दूसरे दिनों को मुख्य प्रतियोगिताओं के लिए आरक्षित रखा गया था। खो-खो की विजेता बीपीटी द्वितीय एवं चौथे वर्ष की छात्रा रही जबकि थ्रोबाल में चौथे वर्ष की छात्राओं ने बाजी मारी। फुटबॉल में बीपीटी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया, वॉलीबॉल में इन्टनर्श एवं तृतीय वर्ष के छात्र अव्वल रहे एवं क्रिकेट में बीपीटी अल्यूमिनी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो और क्रिकेट इस पूरे आयोजन के सबसे बहुचर्चित खेल थे और दोनों खेलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। छात्रों ने जमकर हूटिंग कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सभी खिलाड़ियों की सहायता के लिए स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम में कड़ी मेहनत की। घायल खिलाड़ियों की देखभाल और उन्हें प्राथमिक उपचार देने के लिए विशेष रूप से एक टीम का गठन किया गया था। सभी छात्रों ने इतना अच्छा अवसर देने के लिए अर्पित चड्ढा का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button