लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईटी में वन डे-वन यूनिवर्सिटी व दो दिवसीय टेकवेगजा वी-11. 0 कार्यक्रम का शुभारम्भ

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप के प्रांगण में वन डे वन यूनिवर्सिटी कार्यक्रम का आयोजन व संस्थान के तकनीकी कार्यक्रम टेकवेगजा वी-11. 0 का शुभारम्भ किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंदरशेखर ( इलेक्ट्रॉनिक्स, सुचना तकनीकी विकास उद्यमशीलता विभाग) व सांसद अनिल अग्रवाल, एचआरआईटी के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डीपीएस एचआरआईटी कैंपस की मैनेजिंग डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, निवर्तमान मेयर आशा शर्मा, कालेज के निदेशक डा. वीके जैन, ग्रुप निदेशक डा. एनके शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल अग्रवाल ने वन डे यूनिवर्सिटी प्रोग्राम के महत्व की जानकारी देते हुए भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की छात्र छात्राओं की उपयोगिता हेतु प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की आज का आधुनिक भारत पुराने भारत की तुलना में रोजगार की सम्भावनाओं से भरा हुआ है। उन्होंने भारतीय युवाओं से डिजिटल इंडिया के क्षेत्र में अग्रणी रहने की अपील की।
केन्द्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने न्यू इंडिया-यंग इंडिया व टेक्केड इंडिया की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि टेक्नोलॉजी व स्किलिंग आज आधुनिक भारत के दो प्रमुख स्तम्भ हैं। भारत सरकार पूर्णतय डिजिटल आधारित सरकार हो चुकी है, साथ ही उन्होंने आज के भारत की पुराने भारत से तुलना करते हुए कहा की पुराणी भारत सरकारे भ्रस्टचार में लिप्त होकर मात्र शासकीय योजनाओं का 15 प्रतिशत लाभांश ही लाभार्थियों को मिल पाता था। उस समय की सरकारों के समय भारत गरीब देशों की श्रेणी में आता था। रोजगार की तलाश में युवाओ को मात्र भूमि से पलायन करना पड़ता था। अब आज का भारत पुराने भारत की तस्वीर से विपरीत है। 90 हजार स्टार्टअप, रिकार्ड जीएसटी संग्रह, योजनाओं का फायदा लाभार्थियों को डिजिटल लेनदेन के माध्यम से कराने में एक नई छवि स्थापित की गयी है। 80 प्रतिशत से अधिक एफडीआई भारत के ग्लोबल लीडर एफडीआई की वजह से भारत ग्लोबल लीडर के रूप में विकसित हो रहा है। डिजिटल लेनदेन के क्षेत्र में भारत विश्व के अग्रणी देशों में अपनी पहचान बना रहा है आईएनएस विक्रांत देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने अपने सम्बोधन का अंत सारे जहां से अच्छा, डिजिटल इंडिया हमारा के उद्बोधन से किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद ने संस्थान में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के सफल व मेद्यावी छात्रों में सर्वपर्थम बी टैक सीएस की आयुषी चौहान, बी टेक ईएन- हिमांशु सिंह, बीटेक ईसी मुस्कान शर्मा, एमसीए के हर्ष त्यागी, एमबीए के अरविन्द कुमार, बी फार्मा के अरशद सैफी, डी फार्मा के मोहित, होटल मैनेजमेंट-अनुराग पुंडीर, बीसीए की रितु सिंह, डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के रोहित यादव , डिप्लोमा सीएस ई के यशवीर सिंह, डिप्लोमा मेकैनिकल यशश्वी त्रिगुणायत को सम्मानित किया। अंजुल अग्रवाल ने कार्यक्रम का समापन अपने आभार व्यक्त के साथ किया। वन डे वन यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम के बाद संस्थान में तकनीकी, साहित्यिक, खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन हुआ। इन समस्त प्रोग्रमों का छात्रों द्वारा जमकर आनंद उठाया गया। गेम्स व फूड स्टाल भी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। प्रोग्राम को सफल बनाने में डॉ. अनिल त्यागी, डॉ. एम के जैन, डॉ. निर्दोष अग्रवाल, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. आर के राय, प्रो. सीएन सिन्हा, डॉ. वरुण त्यागी, विनोद कुमार, रंजना शर्मा, श्रद्धा शूद , डॉ. रुपांजलि आचार्य, डॉ. मधु बाला, अलका बंसल, गौरव शर्मा, आदित्य त्यागी, डॉ. पूजा अरोरा, डॉ. अरविन्द राठौर, धर्मेंद्र कुमार, गुरविंद कंसल, पंकज किशोर, मोहित राणा, शरद बाजपाई, राजकुमार तेवतिया, आशुतोष दिवेदी, सचिन कौशिक, शबनम जैदी, राहुल शर्मा एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button