लेटेस्टशहर

किसान संदेश अभियान के तहत झंडापुर में किसानों से भरवाए गए पत्र

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी के नेतृत्व में प्रदेशभर में चल रहे किसान संदेश अभियान के तहत गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग और आवारा पशुओं का समाधान करने की मांग को लेकर झंडापुर साइट 4 साहिबाबाद में किसानों से मांग पत्र भरवाए गए।
कार्यक्रम का नेतृत्व सेक्टर प्रभारी वरिष्ठ लोकदल नेता ठाकुर किशन राघव ने किया। वहां की मुख्य मांगों को उठाया। सौ बैड के अस्पताल की मांग उठायी। नगर निगम में होने के बाद भी गांव में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। निगम की तरफ से सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। हाउस टैक्स में काफी बढ़ोतरी कर दी गई है और बिजली की दरों में भी वृद्धि करने की योजना सरकार द्वारा लाई जा रही है। वहां की जनता में इन सब समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ काफी रोष है। सभी ने एकमत होकर सरकार की नीतियों का विरोध किया और रालोद के साथ जुड़ने का संकल्प लिया और अपने मांग पत्र भरकर राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष डॉक्टर रेखा चौधरी को सौंपे।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डा. रेखा चौधरी, वरिष्ठ नेता दानवीर सोलंकी, रमन चौधरी, सावित्री देवी, ठाकुर हनी राघव, ठाकुर भानु राघव, मदन पाल सिंह, संदीप नैन, सतेंद्र सेंगर, ब्रजेश कुमार यादव, विमल शाह, राजू राघव, रणवीर सिंह, रंजीत राय, रिंकू भटनागर, सुनील राघव, विजय सिंह चौहान, विकास, बीरपाल सिंह, महेश, दिवयांशु राघव, विशाल चौहान, भूपेंद्र बाबी, विशाल चौधरी, रमन चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button