लेटेस्टशहर

इनाम की राशि 50-50 होने पर मेरठ पुलिस ने दिल्ली से किया पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व उनके पुत्र को गिरफ्तार

  • दिल्ली के चांदनी चौक में अपने रिश्तेदार के यहां लिए हुए थे शरण
  • 31 मार्च को याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री में पकड़ी की गई थी धांधली
    मेरठ।
    बसपा सरकार में कद्दावर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके बेटा इमरान कुरैशी पर दो दिन पहले ही गिरफ्तारी को लेकर इनाम की राशि 25-25 से बढ़ाकर 50-50 हजार की गई थी, इनाम की राशि बढ़ने के बाद शुक्रवार रात दिल्ली से मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि पिता-पुत्र दिल्ली के चांदनी चौक में अपने रिश्तेदार के यहां पर शरण लिए हुए थे। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस दिल्ली से मेरठ लेकर आ गई है।
    बता दें कि 31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में अवैध तरीके से मीट पैकिंग का काम चल रहा था। पुलिस ने याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम और बेटे इमरान व फिरोज के खिलाफ सहित 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके परिवार सहित 7 लोगों पर गैंगस्टर की धारा में भी मुकदमा पंजीकृत किया था। आरोपी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया, जबकि पत्नी संजीदा बेगम अग्रिम जमानत पर बाहर हैं। याकूब कुरैशी और बेटे इमरान पर आईजी मेरठ रेंज ने 50-50 हजार का इनाम कर दिया था, दोनों की तलाश में मेरठ पुलिस के साथ एसटीएफ भी लग गई थी। सटीक लोकेशन मिलने पर मेरठ की एसओजी टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को शुक्रवार देर रात दिल्ली के चांदनी चौक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button