लेटेस्टशहर

गाजियाबाद की बेटी आरोही को कीजिए वोट, बनाइए विनर: ललित जायसवाल

  • जीटीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सारे गा मा पा लिटिल चैंप में आरोही सोनी आखिरी दस में पहुंची
    गाजियाबाद।
    अपने शहर की बेटी आरोही सोनी जीटीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सारे गा मा पा लिटिल चैंप में अपने गायन से खूब धूम मचा रही हैं। आरोही सोनी आखिरी दस प्रतियोगियों में अपना स्थान बना चुकी हैं। अब आरोही सोनी गाजियाबाद का नाम रोशन करते हुए विनर के पायदान तक पहुंच जाए, यही पूरे गाजियाबाद की दुआ है। आरोही सोनी को सपोर्ट करने के लिए सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन ललित जायसवाल ने प्रेस कान्फ्रेंस की। प्रेस कान्फ्रेंस में आरोही के परिजन भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आरोही को वोट कीजिए ताकि वह विलर बन सके। आरोही सोनी सिल्वर बेल्स स्कूल कविनगर की कक्षा तीन की छात्रा है। अभी तक आरोही ने अपनी प्रतिभा व परिश्रम के बल पर इस कार्यक्रम में अपना स्थान बनाया है। अब उसे हमारे सहयोग व आशीर्वाद की आवश्यकता है। ललित जायसवाल ने बताया कि यह आरोही को यह आशीर्वाद हम उसे अपने मोबाइल से 9152915221 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से या जी एप पर शनिवार रात्री नौ बजे से सोमवार प्रात: 9 बजे के बीच वोट दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि हम लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या से कुछ समय निकालकर आरोही के पक्ष में मिस्डकॉल देंगे तो आरोही निश्चित ही इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर गाजियाबाद व उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर सकती है। प्रेस कान्फ्रेंस में आरोही की दादी शशि सोनी, आल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष शिवानी जैन, आरोही की क्लास टीचर रागिनी वर्मा, सचिन सोनी, दिवाकर सिंघल, आरंभ सोनी, दिव्यांशु सिंघल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button