राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार नए मामले, 3498 की मौत

नई दिल्ली। पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने कहर बरपा रखा है। भारत में कुछ अधिक ही मामले सामने आ रहे हैं। रोजाना ही कोरोना संक्रमित लोगों का रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में रिकॉर्ड तोड़ 3 लाख 86 हजार नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3498 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। अब तक इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1,87,54,925 हो गई। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,08,313 हो गई। फिलहाल देश में 31,69,169 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 2,87,081 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,53,69,362 हो गई है। भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के पार हुई थी। इसके बाद 16 सितंबर को 50 लाख। और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार हुई थी। जबकि 1.50 का आंकड़ा इसी 19 अप्रैल को पार हुआ। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 28 अप्रैल तक देश में 28,63,92,086 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। बुधवार को 19,20,107 नमूनों का परीक्षण किया गया। 24 घंटे के दोरान मरने वालों में सबसे ज्यादा 771 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद दिल्ली में 395, छत्तीसगढ़ में 251 लोगों की मौत हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button