लेटेस्टशहर

यूपी स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में व्योम त्यागी ने जीता स्वर्ण पदक

  • व्योम त्यागी लगातार पदक जीतकर कर रहा है जिले का नाम रोशन
    गाजियाबाद।
    उत्तर प्रदेश के बिजनोर में 11 से 13 नवंबर तक चली यूपी स्टेट ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में वसुंधरा ताइक्वांडो की टीम की तरफ से कैडेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्योम त्यागी ने पूमसे में स्वर्ण पदक हासिल किया। बताते दें कि व्योम त्यागी 10 साल की कम उम्र में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं। 13 वर्षीय व्योम 5 साल की छोटी उम्र से ही ताइक्वांडो गेम की बारीकियां अपने कोच की देखरेख में सीख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए कठिन ट्रेनिंग कर रहे हैं। छोटी उम्र में ही यह उभरता खिलाड़ी, लखनऊ, पंजाब, आगरा, गोवा, दिल्ली, फरीदाबाद, चंडीगढ़, बिजनोर में हुई अनेकों प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर उत्तर प्रदेश और अपने जिले का नाम रोशन कर चुका है। वसुंधरा ताइक्वांडो एकेडमी के कोच बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हमारे खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में निरन्तर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बिजनोर में हुई प्रदेश स्तरीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हमारी टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए पूमसे में बालक वर्ग में व्योम त्यागी एवं बालिका वर्ग में रिया भाटी ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि नंदनी ने अंडर- 22 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, अंडर-41 किलो भार वर्ग में अक्षत पंवार एवं अंडर-68 में पुष्कर शाही ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उज्जवल अंडर-78 किलो भार वर्ग, अंडर-61 में प्रथम चौधरी, अंडर-52 किलो भार वर्ग में अदिति सिंह ने रजत पदक हासिल किया जबकिं क्रिनजल शुक्ला, अनिकेत राय, शाश्वत झा,
    हितेश महतो ने कांस्य पदक जीते। वरिष्ठ कोच प्रेम बिष्ट ने कहा कि आने वाले समय में हमारी एकेडमी के खिलाड़ी निश्चित तौर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनधित्व करेंगे जिसके लिये हम अपने सभी खिलाड़ियों को कठिन ट्रेनिंग देकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बना रहे हंै।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button