लेटेस्टशहर

कोरोना से वरिष्ठ पत्रकार राजू मिश्रा का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर

गाजियाबाद। कोरोना न जाने कितने और लोगों की बलि लेगा। रोजाना ही न जाने कितने को निगल रहा है। आज सुबह कोरोना से जूझते हुए वरिष्ठ पत्रकार राजू मिश्रा ने दम तोड़ दिया। राजू मिश्रा काफी दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। खुद हेल्थ बीट कवर करते-करते वे कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें क्या पता था लोगों की परेशानी को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराने वाले खुद ही इतने लाचार हो जाएंगे कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल सकेगी। खैर कोरोना के क्रूर पंजे ने उन्हें अपने चंगुल में लेकर हम सब से छीन लिया। उनके निधन से पूरे मीडिया जगत में शोक की लहर है। सभी व्हाटसऐप ग्रुप पर उनके निधन के मैसेज चल रहे हैं। उनके साथ काम करने वाले पत्रकार साथी अपने अनुभवों को भी साझा कर रहे हैं। राजू मिश्रा के निधन से हिन्ट मीडिया ग्रुप भी स्तब्ध है और अपनी शोक संवदेनाएं व्यक्त करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button