लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस में यूपी अंडर-15 महिला एवं ओपन चेस प्रतियोगिता का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस में उत्तर प्रदेश अंडर-15 महिला एवं ओपन चेस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तर प्रदेश चेस स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में गाजियाबाद जिला चेस स्पोर्ट चैम्पियनशिप द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि आईटीएस ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्डा, गाजियाबाद चेस स्पोर्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुरेन्द्र कुमार, महासचिव चारुल भटनागर, डा. सुनील कुमार पांडेय, डा.वीएन वाजपेई, डा.तिमिरा शुक्ला, प्रोफेसर नैंसी शर्मा, डा.डीके पांडेय, कपिल चौधरी आदि मौजूद रहे। आईटीएस के वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्Þडा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनांए दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button