लेटेस्टशहर

संजयनगर वरिष्ठ कल्याण समिति ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

गाजियाबाद। वरिष्ठ नागरिक समाज कल्याण समिति संजय नगर के वरिष्ठ जनों द्वारा रामकिशन इंस्टीट्यूट संजयनगर गाजियाबाद में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख मुख्य अतिथि डा. जे एल रैना और संस्था के अध्यक्ष हरिपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष आर्य रामनिवास शास्त्री, महासचिव देशबन्धू गोयल के साथ दीप प्रज्जवलित करते हुए सरस्वती वंदना से किया गया। अध्यक्ष हरिपाल सिंह द्वारा संस्था का संक्षिप्त विवरण एवं इतिहास बताया गया और अवगत कराया गया कि पांचवीं बार मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जा रहा है । 90 प्रतिशत एवं अधिक अंक पाने वाले कक्षा 10 एवं 12 के विभिन्न विद्यालयों के 37 छात्र-छात्राओं का सम्मान, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष डा. जेएल रैना द्वारा किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में संरक्षक सेवाराम शर्मा, उपाध्यक्ष एस एन वार्ष्णेय, कौशल शर्मा, विशंवर सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, भगवत स्वरूप शर्मा, सुशील अग्रवाल, रामनाथ त्यागी, नरेन्द्र कुमार गुप्ता, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सम्मिलित होकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button