लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

आईटीएस डेंटल कॉलेज ने शिक्षक दिवस, शिक्षक सप्ताह के रूप में मनाया

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के पीडीऐट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेन्टिस्ट्री विभाग द्वारा 5 से 12 सितंबर तक शिक्षक दिवस, शिक्षक सप्ताह के रूप में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शिक्षक सप्ताह समारोह के दौरान गाजियाबाद और उसके आसपास के 40 से अधिक स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों के लिए दंत चिकित्सा शिविर लगाये गये जिसमें उनकी मौखिक जांच और उपचार किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों को मौखिक स्वच्छता और रखरखाव के महत्व के लिए एक स्वास्थ्य वार्ता भी शिक्षकों को दी गयी। इसके साथ ही संस्थान में डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें खेल से जुड़े शिक्षकों और छात्रों के लिए डेंटल चेकअप और उनका उपचार किया गया। खेल से जुड़े शिक्षकों को खेल की चोट के लिए जागरूकता, निवारक उपायों और चोट के बाद क्षेत्र में संभावित प्राथमिक उपचार के बारे में खेल शिक्षकों के लिए भी अहम् चर्चा का आयोजन किया गया। विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, नेत्रहीन स्कूलों और विशेष स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत वाले बच्चों के लिए स्कूलों के शिक्षकों के लिए शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को मौखिक स्वास्थ्य और बीमारी के प्रबंधन के बारे में जागरूक किया गया।
पीडीऐट्रिक एण्ड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कक्षा में सर्वश्रेष्ठ और दर्द रहित दंत अनुभव प्रदान करने के लिए पहल की है तथा बच्चों को विभिन्न नवीनतम सुविधाऐं प्रदान करने में सक्षम हुआ है। जिसमें लेजर ट्रीटमेंट, नाइट्रस-आॅक्साइड (लाफिंग गैस) डे केयर सिडीशन, कम्प्यूटरीकृत एनेस्थीसिया, आदि है। बच्चों और किशोरों के लिए दंत चिकित्सा आज के समय में पूर्ण रूप से दर्द रहित है। संस्थान के पीडीऐट्रिक एण्ड प्रिवेंटिव डेन्टिस्ट्री विभाग में बच्चों के दंत चिकित्सा के ईलाज को ध्यान में रखते हुए विभाग में प्रत्येक डेंटर चेयर एल0ई0डी0 टी0वी0 से युक्त है जिसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए कार्टून की सुविधा भी उपलब्ध है। विभाग मे बच्चों के लिए दांत मे मसाला भरना, दुध के दांतों की सफाई तथा कैप लगाना, जैसी अन्य सुविधाएं उपल्बध है। बच्चों को ब्रेसिज उपचार की आवष्यकता भी होती है, जोकि दंत चिकित्सक की राय के आधार पर बच्चों के लिए दोनो विकल्प विसीबल और इनविसीबल ब्रेसिज विभाग में शामिल है। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button