लेटेस्टशहरशिक्षा

डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में स्कालर बैच समारोह आयोजित

गाजियाबाद। डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में स्कालर बैच समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य एवं विद्यालय के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, उप चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 में शिक्षा एवं गतिविधियों के क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए , साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्तम प्रदर्शन करने के लिए विद्यालय के सदनों को भी पदक प्रदान किए गए। छात्रों द्वारा नृत्य, गीत, नाटिका आदि रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। वैज्ञानिकों एवं उनके अन्वेषणों पर आधारित नाटिका कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन अनिल अग्रवाल द्वारा छात्रों को आशीर्वचन कहे गए । विद्यालय की डायरेक्टर वैशाली अग्रवाल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिनी शेखर द्वारा भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button