लेटेस्टशहर

अनिल कौशिक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया के बने प्रवक्ता

गाजियाबाद। गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शिदोशी अनिल कौशिक को कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति कराटे एसोसिएशन आफ इंडिया के महासचिव रजनीश चौधरी ने की। उनकी इस नियुक्ति से गाजियाबाद जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। अनिल कौशिक को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गाजियाबाद के खेल गौरव अनिल कौशिक के इस सम्मान पर गाजियाबाद जनपद के सभी अधिकारियों सचिन त्यागी, पुष्पेन्द्र सिंह रावत, अजय कुमार, संदीप श्रीवास्तव, तरुण शर्मा आदि ने भी उन्हें बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button