लेटेस्टशहरशिक्षा

आईएमएसयूसी को मिला उत्तर भारत का सर्वोत्तम बीबीए संस्थान पुरस्कार

गाजियाबाद। आध्यात्मिक नगर त्थित आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम को जारी रखते हुए संस्थान को इांटीग्रेटेड चैंबर्स आॅफ कामर्स एड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) द्वारा उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ बीबीए कॉलेज का पुरस्कार प्रदान किया गया है। ज्ञात हो कि आईसीसीआई कॉपोरेट जगत द्वारा स्वीकृत भारत का सबसे व्यापक संगठन है। ये पुरस्कार संस्थान को शिक्षा, कौशल और अनुसांधान के क्षेत्र मेंं उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में 30 जुलाई को आयोजित छठवें राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया।
सस्ंथान के निदेशिका डा. अरुण कुमार सिंह ने इस शानदार उपलब्धि के लिए आईएमएस गाजियाबाद की सम्पूर्ण टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह फैकल्टी की अपने काम के प्रति लगन और छात्र एवं छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button