लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

आरएचएएम फाउंडेशन एंड रोटरी क्लब 25 हजार छात्राओं का कराएगा निशुल्क हीमोग्लोबिन टेस्ट

  • 19 जुलाई से वृहद स्तर पर शुरू होगा अभियान, पूरे एक वर्ष तक चलेगा अभियान
    गाजियाबाद ।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के हिमोग्लोबिन टेस्ट करने के लिए रोटरी क्लब की ओर से अभियान चलाया जाएगा। गाजियाबाद जिले में पहली बार आरएचएएम फाउंडेशन एंड रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन के तहत 19 जुलाई 2022 से जुलाई 2023 तक 25 हजार हजार हीमोग्लोबिन टेस्ट निशुल्क करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गैलोर, रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सेफरोन, रोटरी क्लब आॅफ दिल्ली ईस्ट एंड और रोटरी क्लब आॅफ गाजियाबाद सेंट्रल की मुख्य भूमिका रहेगी। अभियान की शुरूआत के लिए बतौर मुख्य अतिथि रोटरी के डीजी ललित खन्ना और गाजियाबाद सीएमओ भवतोष शंखधर मौजूद रहेंगे। आरएचएएम फाउंडेशन के फाउंडर डा. धीरज कुमार भार्गव ने बताया कि छात्राओं में लगातार खून की कमी हो रही है और इससे तमाम तरह की बीमारियां होने लगती है। छात्राओं में एनीमिया की मुक्ति के लिए 25 हजार हीमोग्लोबिन टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही किशोरियों और मरीजों का निशुल्क हीमोग्लोबिन टेस्ट, बीपी टेस्ट किया जाएगा। वहीं जरूरतमंदों महिलाओं को सेनेटरी पेड, मास्क, साबुन, सैनिटाइजर निशुल्क बांटी जाएगी। डा. धीरज कुमार भार्गव ने एनीमिया की जानकारी देते हुए कहा कि शरीर में खून की कमी होना यह तब होता है, जब शरीर के रक्त में लाल कणों या कोशिकाओं के नष्ट होने की दर, उनके निर्माण की दर से अधिक होती है। किशोरावस्था और रजोनिवृत्ति के बीच की आयु में एनीमिया सबसे अधिक होता है। इसके उपचार के लिए विटामिन ए एवं सी युक्त खाद्य पदार्थ खाएं एवं अंकुरित दालों व अनाजों का नियमित प्रयोग कर सकते हैं। साथ ही सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत ही आरएचएएम फाउंडेशन और रोटरी क्लब एक साथ मिलकर बच्चों में एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button