लेटेस्टशहरशिक्षा

आरकेजीआईटी में अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

गाजियाबाद। आरकेजीआईटी कॉलेज में इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा दूसरी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर रविंद्र सिन्हा (वीसी, गौतम बुध यूनिवर्सिटी) ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर रविंद्र सिन्हा ने टैक्नोलॉजी में भारत के योगदान एवं ट्रांसलेशनल रिसर्च पर बल दिया।
संगोष्ठी के संयोजक डा. आरके यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं एईसीई -2022 के विषय में जानकारी दी।
संस्था के ग्रुप एडवाइजर डा. लक्ष्मण प्रसाद ने युवा रिसर्चरों को समाज के उत्थान के लिए नई तकनीकीयों पर शोध करने की प्रेरणा दी।
संस्था के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा. डीके चौहान एवं डायरेक्टर डॉक्टर डीआर सोमाशेकर ने वर्तमान समय में चल रही इलेक्ट्रॉनिक्स की नई तकनीकीयों के बारे में जानकारी दी एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संस्था के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल ने सभी को कार्यक्रम सफल होने की बधाई दी। संगोष्ठी में डा. संपत कुमार, प्रोफेसर डंपी डॉलो यूनिवर्सिटी इथियोपिया की नोट स्पीकर रहे, उन्होंने रिसर्च के बारे में जानकारी दी। डा. महेश कोलेकर (आईआईटी पटना), डा. महेश पी अबे गांअकर(आईआईटी दिल्ली) ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन फील्ड की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में एचजी गर्ग (डीन स्टूडेंट वेलफेयर), डॉ पुनीत चंद्र श्रीवास्तव (डीन ईआई आई) आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button