राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

  • राज्यपाल से मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर की घोषणा
    नई दिल्ली।
    महाराष्ट्र में सरकार के उथल-पुथल होने के बाद गुरुवार को नया मोड़ आ गया। चार दर्जन से अधिक विधायकों को अपने साथ रखने वाले शिवसेना के एकनाथ शिंदे को अब मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस एवं एकनाथ शिंदे द्वारा राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रेस कान्फ्रेंस की गई। देवेन्द्र फडनवीस ने ऐलान किया कि एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बनेंगे। भाजपा शिंदे को समर्थन करेगी। फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी ने जनादेश का अपमान किया। इस सरकार में भ्रष्टाचार था। महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री जेल में हैं। एक तरफ बाला साहेब ठाकरे ने दाउद का विरोध किया दूसरी तरफ दाउद से जुड़े मंत्री को जेल जाने के बाद भी मंत्रिमंडल से निकाला नहीं गया। औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने का फैसला भी तब लिया जब सरकार जाने को थी। इसका कोई मतलब नहीं है। यह फैसला नई सरकार को लाना होगा। जो लोग हमसे हारे हैं उन्हें सरकार में लिया गया है। इसलिए इन लोगों ने फैसला लिया कि हमें गठबंधन मंजूर है लेकिन कांग्रेस ,एनसीपी के साथ नहीं।
    उद्धव ने इस्तीफा दिया तो राज्य को वैकल्पिक सरकार देने की जरूरत हैं। सरकार गिरने के बाद वैकल्पिक सरकार आएगी ऐसा मैंने पहले ही कहा। इसलिए आज शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट, भाजपा और कुछ छोटे दलों ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया। भाजपा ने यह फैसला लिया कि हम एकनाथ शिंदे को भाजपा समर्थन देगी। एकनाथ शिंदे सीएम पद की शपथ लेंगे। वे खुद कैबिनेट से बाहर रहेंगे। शिंदे को शिवसेना का समर्थन है, भाजपा भी उनका साथ देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button