लेटेस्टशहर

आईटीएस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस कैम्पस में फार्मेसी, फिजियोथेरेपी एवं डेंटल विभाग के परिसर में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस साल योग फॉर ह्यूमैनिटी (योगा फॉर ह्यूमैनिटी) थीम चुनी गई है जिसका मतलब है मानवता के लिए योग है।
गुरुकुल योग संस्थान मुरादनगर के संचालकों द्वारा योगाभ्यास का शुभारम्भ हुआ। योग गुरू पवन त्यागी, भूषण त्यागी, बीकेडी इन्टर कालेज से अमित त्यागी एवं पवन आर्य ने बताया कि योग एवं व्यायाम करने से हमारे शरीर को फुर्तीला एवं बीमारियों से हमारे शरीर की क्षमता को बढ़ाता है।
योग दिवस का शुभारम्भ डा. सदीश कुमार (निदेशक फामेर्सी), डा. सीएस राम (प्रधानाचार्य फिजियोथेरेपी विभाग) ने किया। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। योग से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है। बढ़ते तनाव को कम करने और लाइफस्टाइल से पैदा होने वाली समस्याओं को योग से दूर किया जा सकता है। योगाभ्यास में फार्मेसी, फिजियोथेरेपी एवं डेंटल विभाग के छात्र एवं छात्राओं ने योग दिवस पर प्रण भी लिया कि वह अपनी दिनचर्या में योग से अपने शरीर एवं मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिये प्रतिदिन योग करेंगे।
आईटीएस द एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं से कहा कि योग करने से शरीर मजबूत बनता है। योग से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। डा. थंगराज (प्रिंसिपल फिजियोथेरेपी), डा. मनोज कुमार शर्मा, डा. रोजलीन मिश्रा, डा. दीपक त्यागी नं कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। चैतन्य एवं कपिल शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button