लेटेस्टशहर

नगर निगम के उद्यान प्रभारी ने किया नि:शुल्क बुक एक्सचेंज मेले का शुभारंभ

  • बुक एक्सचेंज मेले के दूसरे चरण में कॉपी-किताब बदलने के लिए पेरेंट्स में दिखा जबरदस्त उत्साह
    गाजियाबाद। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन अभिभावकों के हितों की रक्षा एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बिना रुके, बिना थके निरन्तर प्रयासरत है। गाजियाबाद के विजय नगर स्थित सेक्टर -9 के रामलीला मैदान में लगाए जा रहे दूसरे चरण के दो दिवसीय किताब-कॉपी, ड्रेस एक्सचेंज मेले का शुभारंभ नगर निगम के उद्यान प्रभारी डा. अनुज कुमार सिंह ने किया। सुबह 9 बजे से ही बुक एक्सचेंज मेले में जबरदस्त उत्साह के साथ एक दूसरे से किताब कॉपी एक्सचेंज करने के लिए भीड़ लगनी शरू हो गई और दोपहर एक बजे तक लगभग 900 अभिभावकों की किताब कॉपी एक्सचेंज कर दी गईं। शहर के सीबीएसई/आईसीएसई / यूपी बोर्ड में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बुक एक्सचेंज मेले के माध्य्म से किताब कॉपी एक्सचेंज करके भरपूर लाभ उठाया। जीपीए द्वारा लगातार पांचवें वर्ष लगाए जा रहे इस नि:शुल्क बुक एक्सचेंज मेले को पूरे भारत वर्ष से प्रशंसा मिल रही है और अपने-अपने राज्यो में पेरेंट्स के लिए कार्य कर रही संस्थाओं ने जीपीए की तर्ज में अपने यहां बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन शरू करना प्रारंभ कर दिया है। इससे जीपीए की शिक्षा में बदलाव की मुहिम को बल मिलता दिखाई पड़ रहा है। इस मुहिम से जहां किताब कॉपी के नाम पर निजी स्कूलों द्वारा प्रत्येक वर्ष की जा रही लूट पर रोक लग रही है और अभिभावकों को हजारों रुपये बचाकर आर्थिक राहत मिल रही है वहीं दूसरी तरफ किताब कॉपी प्रिंटिंग के लिए देश के लाखों पेड़ों को कटने से भी बचाया जा रहा है और पर्यावरण को स्वस्छ बनाने में भी मदद मिल रही है। इस बार जीपीए का लक्ष्य इस मुहिम के माध्य्म से कम से कम पचास हजार अभिभावकों को एक दूसरे से किताब-कॉपी, ड्रैस एक्सचेंज कराने का लक्ष्य है जिसको सफल करने के लिए गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की पूरी टीम प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button