लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में कॉन्स-एंडो सप्ताह का आयोजन

गाजियाबाद। इंडियन एसोसिएशन आफ कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स ने 5 मार्च को कॉन्स-एंडो डे के रूप मे घोषित किया है, जो आम लोगों मे दंत रोगों की जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे भारत मे मनाया जाता है। इसी क्रम में आईटीएस कॉलेज में कंजरवेटिव डेन्टिस्ट्री एंड एंडोडोन्टिक्स विभाग ने 5 से 12 मार्च तक कॉन्स-एंडो सप्ताह के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम के पहला दिन स्लोगन राइटिंग और नुक्कड़ नाटक जैसे रोमांचक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। इसमें संस्थान के सभी एमडीएस तथा बीडीएस के छात्रों ने बढ़-चढकर भाग लिया। इसके साथ ही दूसरे दिन सेलेक्टिव केरीस बनाम कम्पलीट केरीस रिमूवल विषय पर एक डिबेट कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया जिसमें एमडीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के तीसरे दिन एमडीएस तृतीय वर्ष के छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा इसके साथ ही सिंगल सिटिंग एंडोडोंटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के चौथे दिन सोप कार्विंग इवेंट का आयोजन किया गया इसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी कौशल प्रतिभा का शानदान प्रदर्शन दिखाया। कार्यक्रम के पांचवें दिन एमडीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए एस्थेटिक बिल्ड-अप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉन्स-एंडो सप्ताह के अंतिम दिन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही छात्रों को इन प्रतियोगिताओं के जरीए दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत कुछ नवीन सीखने का अवसर मिला।
इस समारोह में आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा तथा संस्थान के डायरेक्टर-पीजी कोर्सेज, डा. श्रीनाथ ठाकुर, प्रधानाचार्य डा. देवी चरण शेट्टी और सभी दंत विभागों के एचओडी ने सभी छात्रों को दंत चिकित्सा में उत्कृष्टता और विशेषज्ञता हासिल करने के लिये प्रोत्साहित किया तथा अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button