लेटेस्टशिक्षा

वर्तमान में रहकर कौशल विकास का प्रदर्शन करें छात्र: अर्पित चढ्डा

  • आईटीएस वर्चुअल बिजनेस सम्मिट 2022 आयोजित
  • सम्मिट में चार सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग
  • विभिन्न कारपोरेट हाउस के लोगों ने बिजनेट ग्रोथ को लेकर दी अहम जानकारियां
  • प्रश्ननकाल में विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब
    गाजियाबाद।
    मोहननगर स्थित आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट रेजिलिएंस एंड रिइन्वेंशन आफ बिजनेस इन द जीआईजी इकॉनमी विषय पर वर्चुअल बिजनेस सम्मिट का आयोजन किया गया। वर्चुअल सम्मिट का उद्घाटन मुख्य अतिथि वेंकटेश महादेवन (चीफ इनफार्मेशन आॅफिसर, दुबई इन्वेस्टमेंट्स , पी जे एस सी, दुबई, यूएई), गेस्ट आफ आॅनर प्रियदर्शी (सीईओ आईआईआईटीडी, इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर, आईआईटी दिल्ली), की नोट स्पीकर अमित कुमार (सीईओ, ओएलएक्स आॅटो),आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढ़ा द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
    उद्घाटन सत्र में अमित कुमार ने की नॉट प्रस्तुत किया जिसमें जीआईजी टैक्नोलॉजी का विस्तार से वर्णन प्रस्तुत किया, साथ ही डिसरप्सन के कारण विभिन्न क्षेत्रों में आये बदलाव का जिक्र किया और तदनुकूल कार्य प्रणाली में परिवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया। गेस्ट आॅफ आनर नरेश प्रियदर्शी ने टैक्नोलॉजी की हरेक क्षेत्र में समग्र उपयोगिता पर बल दिया और अपने आर्गेनाइजेशन में नए मूल्य स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने डिजिटल मार्केट प्लेस, लिस्टिंग प्लेटफॉर्म्स एवं एसेट शेयरिंग जैसे तीन गिग टैक्नोलॉजी के मॉडल पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि वेंकटेश महादेवन ने एजिलिटी, रेजीलिएंस और अडाप्टेबिलिटी का मूल मन्त्र प्रदान किया साथ ही व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने और डिजिटल चैलेंजेज को स्वीकार करने हेतु प्रोत्साहित किया।
    आर्ईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्डा ने सभी छात्रों, शिक्षकों एवं उपस्थित सभी अतिथि वक्ताओं को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्हें वर्तमान में रह कर तदनुकूल योग्यता एवं कौशल विकास हेतु प्रेरित किया तथा मैनेजमेंट डिपार्टमेंट द्वारा इस तरह के भव्य आयोजन हेतु अपनी प्रसन्नता जाहिर की। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा ने इस अवसर पर प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रथम पैनल डिस्कशन सत्र में इनोवेट, इंटेग्रेटे एंड मोटिवेट फार सस्टेनेबल आॅर्र्गेनाइजेशन विषय पर चर्चा की गयी जिसमें रश्मि मैंशरमाणी, सीएचआरओ, वेव ग्रुप, विज्ञान मिश्रा , अकाउंट डायरेक्टर, नेट एप इंडिया लिमिटेड, मुंबई, गुरशरण राय बंसल, सीजीएम एंड चीफ सेल्स मार्केटिंग आॅफिसर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एवं नितिन शर्मा, रीजनल सोल्यूशन्स सेल्स डायरेक्टर, साउथ एशिया, डोरमाकाबा ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।
    द्वितीय पैनल डिस्कशन सत्र एंट्रेप्रेन्यूरिज्म एंड बिजनेस ग्रोथ- थ्राइविंग इन टर्बोलेट टाइम्स विषय पर आयोजित किया गया जिसमें अनुपम सरोंवाला, एडवाइजर मेंटर, एंजेल इन्वेस्टर, फॉर्मर कंट्री लीडर, आईबीएम रिसर्च, दीपा सयाल, फाउंडर एंड सीईओ, आईडब्लूआई एल इंडिया एंड एडीजी आॅनलाइन, प्रशांत पाल, सीईओ एंड फाउंडर, प्योर इंडिया ट्रस्ट, जयपुर, कौशल महतानी, सीनियर प्रिंसिपल, एक्सेंचर स्ट्रेटेजी ,लक्षिका जोशी, ग्लोबल लीड आईपी काउंसल एंड एवीपी लीगल, कपजेमिनी इंजीनियरिंग एवं अमित कटारिया, ग्लोबल सीएचआरओ, हनु सॉफ्टवेयर ने परिचर्चा में भाग लिया। प्रत्येक सत्र के दौरान प्रश्नोत्तर काल में प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान काफी रोचक ढंग से और प्रभावी ढंग से वक्ताओं द्वारा किया गया। इस एक दिवसीय सम्मिट में एनसीआर एवं देश के बिभिन्न संस्थानों एवं कारपोरेट हाउस से करीब 400 प्रतिभागियों ने आनलाइन भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button