लेटेस्टशहर

दिव्यांग माडल बूथ का एडीएम ऋतु सुहास ने किया अवलोकन, की प्रशंसा

गाजियाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत रजापुर ब्लाक में दिव्यांग माडल बूथ के रूप में कंपोजिट विद्यालय मोरटी को तैयार किया गया । अपर जिलाधिकारी रितु सुहास द्वारा माडल बूथ का अवलोकन किया गया। बूथ पर ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत किया गया। मोरटी के बूथ संख्या 240 का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं दिव्यांग स्वीप आइकन डॉक्टर सत्येंद्र के द्वारा किया गया। बूथ पर बनाई गई फूलों की रंगोली, सेल्फी स्टैंड और हाथ से बनी हुई प्रत्येक कलाकृतियों की एडीएम ऋतु सुहास ने भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने स्वयं भी सेल्फी स्टैंड पर सभी के साथ फोटो खिंचवाई। गाजियाबाद में चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये एडीएम प्रशासन द्वारा स्वीप टीम-100 के साथ मिलकर साथ सघन अभियान चलाया गया और इसके लिये जगह जगह महिलाओं के लिये पिंक बूथ और दिव्यांग मतदाताओं के लिये पीले बूथ को तैयार किया गया। इस दौरान एडीएम ऋतु सुहास ने कहा कि सभी के प्रयासों का एक ही उद्देश्य है कि जागरूक मतदाता और सशक्त भारत का निर्माण करना। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि घर-घर से मतदाता निकल कर अपने कीमती वोट का प्रयोग करेंगे और चुनाव को सफल बनायेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग से स्वीप समन्वयक पूनम शर्मा और विनीता त्यागी के निर्देशन में प्रमुख रुप से मोरटी की सहायक अध्यापिका नीतू सिंह, अंशू सिंह, रश्मि दुबे, अंजलि, रेनू चौहान, आरती वर्मा ने दिव्यांग माडल बूथ को तैयार करने में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कांति, शिक्षामित्र प्रवीण, सुनीता सिंह ,अर्चना पवार, राजबाला पटेल एवं लेखपाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button