राजनीतिलेटेस्ट

आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, स्टार प्रचारक रहेंगे गाजियाबाद में

गाजियाबाद। यूपी चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए दस फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम मंगलवार को सभी राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक और पार्टी प्रमुख गाजियाबाद आ रहे हैं और प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जान फूंकने का काम करेंगे। शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा सांसद रवि किशन रोड शो करेंगे। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार मुन्नी के समर्थन में सदरपुर गांव में एक सभा को संबोधित करने के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी आ रहे हैं। जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी सुदेश शर्मा के समर्थन में भोजपुर में सभा को संबोधित करेंगी। शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुशांत गोयल के समर्थन में कांग्रेस के स्टार प्रचारक इमरान प्रतापगढ़ी कैला भट्टा में जनसंपर्क करेंगे। इस तरह से गाजियाबाद में आज चुनावी माहौल बेहद गर्म रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button