शहर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया

गाजियाबाद। गिरिराज आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार विकेट से जीत प्राप्त की। टीम ने गिरिराज राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराया। गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने गिरिराज राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। गिरिराज राजस्थान रॉयल्स निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सका। सबसे अधिक 30 रन का योगदान दसवें नंबर के बल्लेबाज मुबारक का रहा। इस्लाम व अक्की ने 21.21 रन व शाइन रजा व मनीष ने 16-16 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने चार विकेट झटके। अंकित कौशिक ने दो विकेट लिए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत का लक्ष्य छह विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। टीम ने नौ गेंद शेष रहते 18.3 ओवर में छह विकेट पर 143 रन बनाकर मैच जीता। प्राप्त की। सोमल व जेबी ने 26-26 रनए तरूण ने 24 रन, राजू ने 20 रन व राहुल तेवतिया ने नाबाद 16 रन का योगदान दिया। इस्लाम व नितिश मेहता को दो.दो विकेट मिले। मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार हरफनमौला खेल के लिए राहुल तेवतिया को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button