राजनीतिलेटेस्टशहर

कैला भट्ठा में मुस्लिम समाज ने भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का किया जोरदार स्वागत

  • भाजपा सरकार ने कभी भेदभाव नहीं किया, सरकारी योजनाओं का दिया बराबर का लाभ: अतुल गर्ग
  • आज अगर हिन्दुओं की बहन-बेटियां सुरक्षित हैं तो मुस्लिम बहन-बेटियां भी बिना खौफ पहुंचती हैं घर
  • भेदभाव की राजनीति करने वालों को जनता कर रखा है बाहर
  • सरकारी मकान हों, अन्न वितरण हो या फिर स्वास्थ्य सेवाएं, मुस्लिम समाज को दिया गया सभी का लाभ
    गाजियाबाद। शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग का कैला भट्ठा पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अतुल गर्ग जिंदाबाद के नारे लगाए गए। बड़ी संख्या में जुटे मुस्लिम समाज के लोगों ने अतुल गर्ग का गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल करते हुए उन्हें फिर से विधायक बनाने का संकल्प लिया। किसी ने फूल भेंट किए तो किसी ने फूलों की बड़ी माला पहनाकर उन्हें फिर से विधायक बनने और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने की दुआओं से नवाजा। मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा किए गए शानदार स्वागत से अभिभूत अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया। योगी सरकार में मुस्लिम समाज के लोगों को भी सभी सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ दिया गया। योगी सरकार में कभी किसी धर्म विशेष के लोगों के साथ भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अपने गाजियाबाद शहर जिससे आपने मुझे 2017 में विधायक बनाया और आपकी बदौलत में मैं प्रदेश सरकार में मंत्री बना, क्या कभी आपको यह महसूस हुआ कि आप मेरे पास आए और आपका कोई काम नहीं हुआ हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में ही मुस्लिम समाज के हित सुरक्षित हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और सरकारी योजनाओं से उन्हें दूर रखा। जबकि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार में मुस्लिम समाज के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ दिया गया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। योगी सरकार में बहन-बेटियां बिना किसी खौफ के घर से स्कूल जाती हैं नौकरियों पर जाती हैं और वापस घर लौटती हैं, ये बहन बेटियां सिर्फ हिन्दुओं की ही नहीं हैं बल्कि मुस्लिम और सभी समाज की हैं जो अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने 45 लाख सरकारी आवास दिए जिसमें 35 फीसदी मुस्लिम समाज के लोगों को भी दिए गए। स्वास्थ्य सेवाओं में भी मुस्लिम समाज को बराबर का लाभ दिया गया। आयुष्मान योजना में मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। प्रदेश में दो करोड़ 61 लाख शौचालय बनाए गए जिनमें से 35 फीसदी मुस्लिम समाज के लोगों के लिए भी बनाए गए। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी ही है जो सबका साथ-सबका विकास और सबका सहयोग के मूल मंत्र पर कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि प्रदेश में पांच साल के भीतर कोई हिन्दू-मुस्लिम दंगा नहीं हुआ है। सभी भाईचारे के साथ रहते हैं।
    मेरे घर के दरवाजे सभी लोगों के लिए 24 घंटे खुले रहते हैं: अतुल गर्ग
    दरअसल अतुल गर्ग सभी वर्गो के चहेते हैं। उन्होंने न तो विकास कार्यों में कोई भेदभाव किया और न किसी किसी वर्ग के लोगों को अपने घर से निराश भेजा। उन्होंने कैला भट्टा में भी मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि जिस तरह से उनके दरवाजे 24 घंटे खुले रहे हैं वैसे ही आगे भी खुले रहेंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से पूछा भी कि क्या आप लोग मेरे पास आए और आपकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने यहां तक कहा कि किसी ने यदि उन्हें फोन भी कर दिया तो भी उन्होंने फोन पर ही उनकी समस्या का समाधान करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब वे विधायक बने थे तो पूरे शहर के विधायक के रूप में रहते हुए सभी वर्गों को साथ लेते हुए शहर का विकास किया है। आगे भी ऐसे ही करता रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button