राज्यलेटेस्टस्लाइडर

पहली सूची ने उजागर कर दिया सपा का असली चेहरा : योगी

गाजियाबाद। कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने पहले तो इशारों ही इशारों में वैक्सीनेशन को सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है लेकिन कुछ लोगों ने वैक्सीनेशन का विरोध करकेमानवता के खिलाफ अभियान चलाने जैसा काम किया था लेकिन अब वे खुद ही चारों खाने चित हो गए हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा विधानसभा चुनावों के लिए सपा के प्रत्याशियों की पहली सूची ने ही एक बार फिर उनका असली चेहरा उजागर कर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने कैराना पलायन और मुजफ्फरनगर दंगों के दोषी और पेशेवर अपराधियों को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस क्रम में उन्होंने बुलंदशहर और लोनी से घोषित सपा प्रत्याशियों की ओर भी इशारा किया। सपा के प्रत्याशियों की सूची बताती है कि इन्होंने संपत्तियां कब्जाने वालों और सामाजिक न्याय को चोट पहुंचाने वालों को संरक्षण देने की प्रवृति अभी भी नहीं छोड़ी है। लेकिन यूपी के जनता ने आशीर्वाद दिया तो 10 मार्च को एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी और पेशेवर अपराधियों को फिर से उनके बिलों में घुसाने का काम करेगी। इस मौके पर गाजियाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक व प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग के अलावा केंद्र सरकार में राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद वीके सिंह भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button