जीवन में चाहिए तरक्की तो अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स, धन वृद्धि के लिए वास्तु के ये उपाय है कारगर

Share on

ऐसा मन जाता है कि वास्तु और फेंगशुई के बताएं नियम और उपायों का पालन करने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। इससे हम अपने घर पर आने वाले आर्थिक तंगी, मुश्किलों और संकटों से छुटकारा प्राप्त करते हैं। फेंगशुई की मदद से हम अपने आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करते हैं, जिससे हम सफलता की ऊंचाई छू सकते हैं।

फेंगशुई के अनुसार, मैग्पाई नए अवसरों की प्राप्ति भी करवाता है। जिससे हमारे करियर में सफलता के दरवाजे खुलते हैं। मैग्पाई से हमारे जीवन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होता है। अपने जीवन में हर व्यक्ति सफल और खुशहाल रहना चाहता है। इसके लिए हम लगातार परिश्रम करते हैं। सफलता हमारे प्रयासों पर निर्भर करता है। इसके लिए हम अपनी ज़िंदगी में बहुत सारे उपाय करते हैं। जैसे

फेंगशुई के नियमानुसार, जीवन में सफलता प्राप्त करने लिए घर में गरूड़ पक्षी की फोटो लगाते हैं। इस तस्वीर को लगाने से हमारे अंदर एकाग्रता का संचार होता है जिससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होते हैं।

फेंगशुई के अनुसार, ऑफिस में कुर्सी के पीछे पर्वत यानि पहाड़ का चित्र लगाना चाहिए। पर्वत मजबूती का प्रतीक माना जाता है। इससे हम खुद को मजबूत साबित कर पाते हैं।

फेंगशुई के अनुसार, मछलियां हमारे लिए बहुत ही शुभकारी होती हैं। पुराणों में भी इनके लाभकारी होने का प्रमाण मिलता है। मान्यता है कि मछलियां धन और समृद्धि लेकर आती हैं, जिससे हमें जीवन में आपार सफलता मिलती है।

फेंगशुई के अनुसार, यदि आपको सफलता और लोकप्रियता हासिल करनी है तो फेंगशुई के गैजेट घोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं। फेंगशुई में घोड़ा आग का प्रतिनिधित्व करता है। हमें इस बात का विशेष रूप से ध्यान देना है कि तस्वीर में घोड़े को लगाम नहीं लगा होना चाहिए। इससे हमारे आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी पड़ जाती है।

वास्तु उपाय

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत असर होता है। वास्तु के प्रभाव से घर में सुख और शांति का आगमन होता हैं। वास्तु के अनुसार घर के सभी चीजों का प्रभाव हमारे ऊपर पड़ता है। घर में चीजों के रख रखाव से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा से धन, वैभव और समृद्धि आती है। कभी कभी काफी मेहनत के बाद भी जीवन में पैसे का अभाव होता है। धन की प्राप्ति के लिए घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखना चाहिए। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिनका प्रयोग करके आप जीवन में धन के आगमन के अवसरों को बढ़ा सकते हैं।

धन वृद्धि के लिए वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार दक्षिण में अपने सिर को रखकर सोना चाहिए। इससे शांति के साथ-साथ धन के आगमन का रास्ता खुलता है। वास्तु के अनुसार घर के कमरे में मोर का पंख रखने से आर्थिक हालात में सुधार होगा और धन की प्राप्ति होगी।


वास्तु के अनुसार बेडरूम की खिड़कियों को हर दिन कम से कम 20 मिनट के लिए खोल के रखना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन का प्रवाह बना रहता है।

घर के मुख्य द्वार के सामने जूता रखने का स्टैंड बनाने से घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है, जिससे धन की वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अनाज को धन के सामान बताया गया है। पर्स में चुटकी भर चावल रखने से धन की वृद्धि होगी।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *