स्वास्थ्य

आरके गर्ग बने आईएमए के अध्यक्ष, नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का लिया प्रण

गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का परिचय एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आईएमए भवन में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। नए सत्र के लिए यानी एक अक्टूबर से आईएमए गाजियाबाद के अध्यक्ष आरके गर्ग होंगे। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डाक्टर अभिनव गोयल, सचिव संजीव कुमार जैन, कोषाध्यक्ष डाक्टर तरुण अग्रवाल, संयुक्त सचिव डा. अल्पना सक्सेना, डा. नवनीत वर्मा, डा. प्राची पाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष डा. वीके बत्रा हैं। इस दौरान डा.आरके गर्ग ने बताया कि रक्तदान शिविर से नए कार्यकारिणी के कार्यों की शुरूआत होगी। प्रत्येक रोग दिवस पर पब्लिक हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर डाक्टर शरद अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button