अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

Hajj 2021: हज यात्रियों का पहला जत्था पहुंचा मक्का, दूसरे देशों को इस साल भी नहीं मिली इजाजत

रियाद। हज यात्रियों का पहला जत्था मक्का पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण की महामारी को देखते हुए इस साल भी दूसरे देशों के मतावलंबियों को हज यात्रा की इजाजत नहीं दी गई है। समाचार एजेंसी ने बताया कि शनिवार को कोविड संबंधी एहतियाती उपायों और तैयारियों के बीच धार्मिक अनुष्ठान पूरे किए गए। विभिन्न जगहों पर 11 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।

दूसरे साल भी सीमित संख्या में मिली घरेलू यात्रियों को इजाजत, यह लगातार दूसरा साल है जब कोविड की वजह से सीमित संख्या में घरेलू यात्रियों को हज की इजाजत दी गई है। पंजीकरण कराने वाले 5.58 लाख में से सिर्फ 60 हजार मुसलमानों को हज यात्रा के लिए चुना गया है। हज यात्रियों का पहला जत्था मक्का पहुंच गया है।

ग्रैंड मस्जिद के निदेशक (भीड़ नियंत्रण) व दो पवित्र मस्जिदों के मामलों की जनरल प्रेसिडेंसी के अनुसार, विभिन्न जगहों पर 11 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। निदेशक के अनुसार, हज यात्रियों के स्वागत व व्यवस्था के लिए 500 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button