अन्तर्राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

जापान में हुई भारी बारिश, अटामी में भूस्खलन से कई घर बहे, 20 लोग लापता

टोक्यो । जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित अटामी में शनिवार को आया शक्तिशाली भूस्खलन कई घरों को बहा ले गया। इससे क्षेत्र में काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। 35 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। जिसमें 20 लोगों के लापता होने की जानकारी हैं।

मालूम हो कि अटामी में शुक्रवार से लगातार भयंकर बारिश हो रही है। इससे कई स्थानों पर भूस्खलन के साथ ही जलभराव की समस्या हो गई है। कारों के डूबने के फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां जुलाई में होने वाली औसत बारिश का रिकार्ड टूट गया है।
जानकारी के अनुसार जापान में शिजुओका प्रांत के समुद्र तटीय शहर अटामी में लगातार मूसलाधार बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया है। इसमें कई घर बह गए। समाचार के अनुसार भूस्खलन में 20 लोग लापता हो गए। मौसम के बिगड़ने के कारण 35 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत कार्य के लिए सेना को लगाया है। जापान के प्रधानमंत्री ने इमरजेंसी टास्क फोर्स को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ट्विटर पर इस आपदा की तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें तमाम मकानों का मलवा बाढ़ में बहता दिखाई दे रहा है।

जानकारी मिली है कि स्थानीय प्रशासन ने अब तक 35 हजार से ज्यादा लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। अटामी शहर समुद्रतटीय सैरगाह क्षेत्र है। भूस्खलन की चपेट में यहां के रिहायशी इलाके, शापिंग स्ट्रीट, गर्म पानी के झरने और तीर्थ स्थल भी आ गए हैं।

मालूम हो कि सप्ताह की शुरुआत से पूरे जापान में भारी बारिश हो रही है। जिससे मध्य और टोक्यो क्षेत्र में नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। यह भूस्खलन इज़ुसान नामक क्षेत्र में हुआ। व्यापक क्षेत्र को खाली करने की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button