आई. टी.एस गाजियाबाद में एमबीए स्पेशलाइजेशन दिशा निर्देशन सत्र का आयोजन

गाजियाबाद; आई.टी.एस गाजियाबाद में एम बी ए छात्रों के लिए 7 एवं 8 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से संस्थान के द्रोणाचार्य ऑडिटोरियम में ” “नेविगेटिंग एमबीए स्पेशलाइजेशन” सत्र का आयोजन किया गया। प्रथम दिन दि 7 अप्रैल 2026 को सत्र का उदघाटन विशिष्ट अतिथि डॉ कुमार विजय, एसोसिएट प्रोफेसर, शहीद सुखदेव सिंह कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज(दिल्ली विश्व विद्यालय), एंड सी ई ओ, एस आई एफ इनक्यूबेशन सेंटर, डॉ ममता महापात्र, प्रोफेसर, आई एम आई, नई दिल्ली, मि शुभम मेंडरियाता, असिस्टेंट मैनेजर, एरनेट एंड यंग (आई टी एस एलुमनाई), संस्थान के निदेशक डॉ सुनील कुमार पाण्डे एवं एमबीए चेयरपर्सन डॉ संजीव टंडन द्वारा मा सरस्वती के समक्ष पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ संपन्न किया गया। सर्व प्रथम निदेशक डॉ सुनील कुमार पाण्डे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को इस कार्य क्रम के आयोजन और महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें अपनी योग्यता और रुचि के आधार पर स्पेशलाइजेशन चुनने हेतु प्रेरित किया ताकि भविष्य में उनका समुचित विकास हो साथ ही ऑर्गेनाइजेशन में भी सही दक्षता के साथ अपने दायित्व का निर्वाह कर सके। डॉ संजीव टंडन ने सत्र से संबंधित जानकारियां और आवश्यक पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आई. टी. एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आर पी चड्ढा जी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। आई. टी. एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने इस आयोजन की प्रशंसा की साथ ही प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात मार्केटिंग, फाइनेंस एवं एच आर क्षेत्र के एरिया चेयर्स (विभागाध्यक्ष) क्रमशः डॉ उमा गुलाटी, डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ मनोज कुमार झा द्वारा अपने अपने क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और दिशा निर्देश प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिए गए ताकि अपने कैरियर पथ के चुनाव में कोई परेशानी नहीं हो और सही ढंग से अपने भविष्य का निर्माण कर सके। पुनः कैरियर सलेक्शन पर आधारित पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसका संचालन डॉ उमा गुलाटी के द्वारा किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथियों ने अपने सुझाव और मार्गदर्शन सभी प्रतिभागियों को दिया ताकि वो सही निर्णय ले कर अपने एरिया स्पेशलाइजेशन का चुनाव कर सके और सफलता पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाह कर सके। इस सत्र में छात्रों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और आशंकाओं का समाधान विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। द्वितीय दिन 8/4/26 को इंटरनेशनल बिजनेस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं ऑपरेशन मैनेजमेंट स्पेशलाइजेशन हेतु नेविगेशन सत्र आयोजित किए गए। इस सत्र का उदघाटन विशिष्ट अतिथि डॉ फैजल अहमद, प्रोफ़ेसर, आई बी एवं जियोपोलिटिक्स, फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, नई दिल्ली, मि अरुण कुमार, फाउंडर एवं सीटीआइओ, लोकल एआई वेंचर,चीफ इन्फॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर, माइंड एविएटर ग्रुप, आई टी एस एलुमनाई क्रमशः मि शिवम सिंह, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर, जीना एंड कंपनी, मि मोहित चौधरी, सीनियर क्वालिटी इंजीनियर, एंपावर्ड मार्जिन्स, संस्थान के निदेशक डॉ सुनील कुमार पाण्डे एवं एमबीए चेयरपर्सन डॉ संजीव टंडन द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। निदेशक डॉ सुनील कुमार पाण्डे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को संबोधित करते हुए सही स्पेशलाइजेशन चुनने हेतु दिशा निर्देश दिया। डॉ संजीव टंडन ने कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। सभी विभागाध्यक्ष क्रमशः डॉ पारुल गुप्ता, डॉ मानसी सिंह एवं प्रो समीक्षा बूडाकोटी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्पेशलाइजेशन चयन हेतु मार्ग दर्शन किया, पुनः डॉ पारुल गुप्ता द्वारा पैनल डिस्कशन सत्र का आयोजन किया गया जिसमें सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने अपने अपने विषय क्षेत्र से संबंधित रोजगार संभावनाओं और विषयों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनका मार्ग दर्शन किया साथ ही छात्रों के प्रश्नों और आशंकाओं का समाधान किया।प्रो शिल्पी राणा ने समस्त कार्यक्रम का बहुत ही प्रभावित ढंग से मंच संचालन किया। सभी छात्र काफी प्रसन्न और उत्साहित थे और संशय मुक्त हो कर सही विषय चुनाव हेतु निर्णय लेने में मशगूल थे।



