आईटीएस फिजियोथेरेपी कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने जानी व्यक्तिगत संतुलन की सीख

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित आईटीएस फिजियोथेरेपी कालेज में बीपीटी के 21वें बेंच (2025-29) के तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दूसरी दिन का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल उनके कौशल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था, बल्कि जीवन में संतुलन सकारात्मक दृष्टिकोण और व्यक्तिगत विकास के महत्व से भी अवगत कराना था। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता के रूप में डॉ मृणालिनी शाह (प्रोफेसर, मैनेजमेंट, आईएमटी गाजियाबाद एवं वाईस-प्रेजिडेंट, पोओएमएस इंडिया चैप्टर) ने छात्रों के साथ अपने विचार साझा किए। डॉ. शाह ने कंप्यूटर साइंस में पीएचडी, पौलेंड के वारसा विश्वविद्यालय से पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप, और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल जैसे विश्व-प्रसिद्व संस्थानां से सप्लाई चेन मैनेजमेंट एवं उद्यमिता शिक्षा में प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। उन्हें भारत सरकार द्वारा एथेंस यूनिवर्सिटी आॅफ इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस, ग्रीस में आईसीसीआर चेयर प्रोफेसर के रूप में नामित किया गया था और उन्होंने विश्व के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्यापन किया है। अपने संबोधन में डॉ शाह ने विद्यार्थियों को आजीविका संबंधित ज्ञान, वैश्विक दृष्टिकोण, निरंतर सीखने की प्रकृति और जीवन में आंतरिक शांति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अपने मेडिटेशन, पठन-पाठन और ट्रेनिंग सत्र के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे व्यक्तिगत और कैरियर संबंधित जीवन में संतुलन बनाए रखना सफलता का आधार है। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एम. थंगराज ने छात्रों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। नवप्रवेशित छात्रों ने आईटीएस-दी एजूकेशन ग्रुप के चेयरमैन, आरपी चड्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को इस प्रेरणादायक सत्र के आयोजन के लिए धन्यवाद किया।



