ब्रह्मा कुमारीज लोहिया नगर सेवा केंद्र ने चलाई नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ मुहिम



गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निदेर्शानुसार आज पूरे भारत में नशा मुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूरे होने तथा दादी प्रकाश मणि स्मृति दिवस के उपलक्ष में तीन करोड़ लोगों को नशा मुक्त अभियान के तहत नशा मुक्त रहने की शपथ कराई गई। इसी क्रम में ब्रह्मा कुमारीज, लोहिया नगर सेवा केंद्र की बीके माधुरी दीदी ने शंभू दयाल इंटर कॉलेज, गाजियाबाद के सैकड़ो छात्रों को तथा स्टाफ को नशा मुक्त रहने की शपथ कराई। दीदी ने बताया कि यह अभियान एक सफल अभियान रहा है। संस्था द्वारा राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा 5 साल में 15 लाख से भी ज्यादा लोगों को नशा मुक्त किया गया है जो की भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य से बहुत ज्यादा है। शंभू दयाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने ब्रह्माकुमारी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को जागरूक करके इस नशे की गिरफ्त से बचाने तथा बाहर निकालने की मुहिम की बहुत प्रशंसा की। इस अवसर पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल किशन लाल भारती, संजय कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, संजीव कुमार शर्मा, रवि कुमार मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारीज के बी के संदीप चौहान भाई, बीके भरत भाई ,बीके राजकुमार भाई आदि उपस्थित रहे।



