श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में पौधारोपण का विशेष कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में पौधारोपण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं पार्षद शीतल चौधरी रहे। दोनों ने फलों के पौधा लगाने पर कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य हमारे आज के पौधा रोपण पर निर्भर करता है इसलिए देश के हर व्यक्ति को एक पेड़ देश के नाम जरूर लगाना चाहिए। आने वाले पीढ़ी की सुरक्षा के लिए पेड़ पौधे हमें फल भी देते हैं और स्वच्छ वायु भी देते हैं। पेड़ की ताजी हवा से हम लोग भी सुरक्षित रहते हैं।
पार्षद शीतल चौधरी ने बताया कि वे इस कॉलेज की स्टूडेंट रही हैं। मैनेजमेंट की तरफ से कॉलेज के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया एवं पौधारोपण कार्यक्रम में एक पेड़ लगाकर देश की आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा हेतु पेड़ लगाकर अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ बच्चों से भी उम्मीद की कि हर बच्चा एक पेड़ अवश्य लगाए। कॉलेज में समय-समय पर देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। कॉलेज के मैनेजर गुरजीत सिंह हंसपाल एवं प्रधानाचार्य अनिता पंवार, वाइस प्रिंसिपल कमलजीत संधू ने कार्यक्रम को सफल और सुंदर बनाने में विशेष योगदान दिया। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को बुके, स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर स्वागत किया गया।



