लेटेस्टशहर

नगर निगम के पांचों जोन से से किया जा रहा आक्सीजन सिलेंडर वितरण का कार्य

गाजियाबाद। कोरोना मरीजों को समय पर आॅक्सीजन की आपूर्ति के लिए नगर निगम ने पांचों जाने में व्यवस्था कर दी है। नगरायुक्त महेन्द्र सिंह तंवर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पांच मई को जहां 238 आॅक्सीजन सिलेंडरों को मरीजों तक भिजवाने का कार्य किया गया वहीं छह मई को 176 सिलेंडर खाली प्राप्त हुए।। 36 से 48 घंटे समय अंतराल लेकर प्रक्रिया शुरू की गई थी किंतु दिन प्रतिदिन व्यवस्थाओं को और अधिक कुशल करने में जुटे आॅक्सीजन प्रभारी के प्रयास से 24 घंटों में ही मरीजों तक आॅक्सीजन सिलेंडर रिफिल कर रिटर्न कर दिए गए। लगातार विचार विमर्श कर प्रशासन की टीम के साथ व्यवस्था को और अधिक सरल बनाने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। 6 मई को 176 सिलेंडर आॅक्सीजन गैस हेतु प्राप्त हुए जिनमें सिटी जोन से 48 सिलेंडर, कवि नगर जोन से 40 सिलेंडर, विजयनगर जोन से 24 सिलेंडर, मोहननगर जोन से 30 सिलेंडर, तथा वसुंधरा जोन से 34 सिलेंडर प्राप्त कराए गए हैं। कोविड मरीजों को संजीवनी के रूप में आॅक्सीजन गैस उपलब्ध कराने पर गाजियाबाद के कोविड संक्रमित, मरीजों के परिवार वालों तथा कई अस्पतालों सहित संस्थाओं द्वारा नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर तथा प्रशासन की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। प्रशासनिक टीम सहित क्षेत्रीय पार्षदों, टीम हंड्रेड वॉलिंटियर्स सिविल डिफेंस के अथक प्रयासों से आॅक्सीजन गैस की सुविधा शहर वासियों को प्राप्त हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button